news-details

नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकाश न्यूज़  कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सोमवार को कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत चल रही नगरीय सेवाओं और अवस्थापना विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जोन-1 स्थित फूलबाग गांधी भवन में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत निर्माणाधीन ई-डिजिटल लाइब्रेरी कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परियोजना की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता की समीक्षा की गई।नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।