
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। तहसील अमेठी में नायब तहसीलदार सुधीर कुमार श्रीवास्तव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। रविवार को पत्रकार वार्ता में वीरेन्द्र बहादुर यादव ने आरोप लगाया कि वाद संख्या 8296/2026 में 21 अक्टूबर को निर्धारित सुनवाई के बावजूद मुकदमा कार्य सूची में शामिल नहीं था। आरोप है कि बिना पुकार और पत्रावली प्रस्तुत किए फर्देकार्रवाई लिखकर आदेश पारित किए गए। उन्होंने जिलाधिकारी और बार एसोसिएशन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, नायब तहसीलदार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि संबंधित दिन वह हाईकोर्ट में थे।