
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक ने नैया नाला पुल से छलांग लगा दी। पुल से कूदने से पहले युवक अपना मोबाइल और चप्पल किनारे उतार गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।सूचना पर जामो और जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए SDRF टीम को बुलाया गया है। टीम तेज बहाव के बीच नाले में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाश में दिक्कत आ रही है।पुलिस मौके से मिले मोबाइल की जांच कर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। जामो थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि SDRF की मदद से युवक की तलाश जारी है।