news-details

नीदरलैंड में PM मोदी का संबोधन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Narendra Modi ने नीदरलैंड के द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है और ग्लोबल ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां लोगों का प्यार और उत्साह देखकर उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वे भारत के किसी उत्सव में शामिल हों। मोदी 9 साल बाद Netherlands दौरे पर पहुंचे हैं। यह यात्रा भारत और नीदरलैंड के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, जल प्रबंधन और रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि डच नेतृत्व हमेशा भारतीय समुदाय की प्रशंसा करता है और नीदरलैंड की अर्थव्यवस्था व समाज में भारतीयों का योगदान गर्व की बात है। उन्होंने 16 मई 2014 को लोकसभा चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि देशवासियों का विश्वास उन्हें न रुकने देता है और न थकने देता है।नीदरलैंड ने भारत को 11वीं सदी की ऐतिहासिक ‘अनाइमंगलम कॉपर प्लेट्स’ लौटाईं, जिन्हें ‘लीडेन प्लेट्स’ के नाम से भी जाना जाता है। ये Raja Raja Chola I और Rajendra Chola I के शासनकाल से जुड़ी मानी जाती हैं। इन पट्टिकाओं में नागपट्टिनम स्थित ‘चूडामणि विहार’ बौद्ध मठ को दिए गए भूमि और कर अनुदान का उल्लेख है। दौरे के दौरान भारत और नीदरलैंड के बीच सेमीकंडक्टर, हाई-टेक इंडस्ट्री, ग्रीन हाइड्रोजन, कृषि तकनीक और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। डच कंपनी ASML को दुनिया की प्रमुख चिप मशीन निर्माता कंपनियों में गिना जाता है। पीएम मोदी नीदरलैंड के राजा Willem-Alexander और रानी Máxima से भी मुलाकात करेंगे।