
पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। अब बुंदेलखंड के मरीजों को गठिया, जोड़ों के दर्द और हड्डी संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। शहर के निदान हॉस्पिटल में हड्डी एवं गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र धमनियाँ द्वारा परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।अस्पताल में रूमेटाइड आर्थराइटिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस, एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस, सोरियाटिक आर्थराइटिस, गाउट, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण सहित हड्डी और जोड़ों से जुड़ी कई बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।विशेषज्ञों के अनुसार जोड़ों में लगातार दर्द, सूजन, अकड़न या चलने-फिरने में परेशानी होने पर समय पर जांच और उपचार जरूरी है, ताकि बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सके।