news-details

निषाद जयंती में शामिल होंगे मुकेश साहनी

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़, लखनऊ। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री मुकेश साहनी से एकलव्य जन कल्याण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर आगामी 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले निषाद जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुकेश साहनी ने समारोह में शामिल होने की सहमति प्रदान की। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुखलाल निषाद के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुकेश साहनी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें महाराज गुहराज निषाद का छायाचित्र भी भेंट किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने निषाद जयंती समारोह की तैयारियों और आयोजन को लेकर चर्चा की।मुकेश साहनी की सहमति मिलने पर महासभा के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने से समारोह की गरिमा बढ़ेगी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए उत्साह जताया।इस अवसर पर प्रबंधक रमेश वर्मा, राजकुमार निषाद, रमेश निषाद, एडवोकेट राजकुमार, राम सजीवन और गोविंद सहित महासभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे।