news-details

नौजवानों को स्थायी रोजगार और कानून के राज को बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाना यूपी की जरूरत -दिलीप

You can share this post!

बसपा का गांव चलो अभियान तेज, अगले सप्ताह शुरू होंगे सेक्टरवार कैडर कैम्प
बसपा छोड़ सभी राजनीतिक दल जातिवादी और आरक्षण विरोधी -संजय कुमार


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी/बाराबंकी।
सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन को बहुजन समाज पार्टी का गांव चलो अभियान तेज है।नौ सितंबर को अयोध्या मंडल की समीक्षा बैठक सुल्तानपुर में बुलाई गई है। 10सितम्बर को जिले की बैठक बुलाई गई है।इन बैठकों में सेक्टरवार कैडर कैम्पों की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।बहुजन समाज पार्टी की जिला कार्यकारिणी के सदस्य संजय कुमार, विधानसभा महासचिव श्याम कुमार और कोषाध्यक्ष कुल रोशन एडवोकेट ने बेनीपुर में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया। पुनर्गठन के बाद कार्यकर्ताओं को बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और बहन सुश्री मायावती के चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। संजय कुमार ने कहा कि बहुजन समाज  पार्टी को छोड़कर देश के सभी राजनीतिक दल जातिवादी, संविधान विरोधी और आरक्षण विरोधी हैं। बहुजन समाज पार्टी ने कभी भी झूठा घोषणा पत्र नहीं जारी किया।बहन‌ मायावती जी ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन किया और 125छोटी बड़ी योजनाएं चलाकर सर्व समाज का हित किया।कुल रोशन एडवोकेट ने कहा कि बहन मायावती जी ने युवाओं को स्थायी रोजगार दिया और 18लाख नौकरियां दीं।
 श्याम कुमार ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही बसपा का जन्म हुआ। मान्यवर कांशीराम साहब ने बहुजन समाज को हुक्मरान समाज बनाने के लिए बसपा का गठन किया।गौरीगंज में मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति, जिला महामंत्री सरवन कुमार यादव और महासचिव राम केवल सरोज ने संभावा और सैंठा सेक्टर के अंतर्गत शामिल गांवों में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया।तिलोई संवाद के अनुसार मंडल प्रभारी दिनेश गौतम और जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने ओदारी में बैठक कर बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया।

 



युवाओं को स्थायी रोजगार और कानून के राज को बहन मायावती का सीएम बनना यू पी की जरूरत
बहुजन समाज पार्टी के अयोध्या मंडल के मुख्य जोन प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने मंगलवार को बाराबंकी जिले की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधानसभावार पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की और सेक्टर वार कैडर कैम्पों की कार्ययोजना तैयार‌ कराई। दिलीप कुमार विमल ने बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।दिलीप कुमार विमल ने अपने भाषण में सपा, भाजपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि तीनों पार्टियां जातिवादी और आरक्षण विरोधी हैं। प्रमोशन में आरक्षण का बिल सदन में सपा के सांसद ने फाडा और कांग्रेस, भाजपा तमाशबीन बनी रही। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है, इसलिए इस सरकार से जनहित की उम्मीद नहीं की जा सकती। सर्वसमाज के अच्छे दिन तभी आयेंगे जब यूपी और केंद्र में बसपा की सरकार होगी।
 मंडल प्रभारी दिग्विजय सिंह गौतम, राजेश गौतम, जिला अध्यक्ष तुलसी प्रसाद,  मुख्य मंडल प्रभारी अजय गौतम , प्रमोद गौतम ,माधव सिंह पटेल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।