news-details

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 45 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोकभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर में 45 नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का शुभारंभ किया। इसके साथ ही नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी उद्घाटन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की ये बसें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में संचालित होंगी। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में परिवहन विभाग और औद्योगिक विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे, जबकि गौतमबुद्ध नगर में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए तैयार किए गए नए डिपो में चार्जिंग, रखरखाव और संचालन की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक बसों के बढ़ते उपयोग से डीजल आधारित वाहनों पर निर्भरता कम होगी और शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण घटाने में मदद मिलेगी। यह सेवा आगामी जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक बेहतर सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार भविष्य में जिले में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी, ताकि यात्रियों को निर्बाध, किफायती और स्वच्छ परिवहन सुविधा मिल सके।