news-details

नाबालिग को शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कमरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग के शोषण का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देकर दबाव बनाता था। परिजनों ने नाबालिग को नशीली दवा देने का आरोप भी लगाया है। नाबालिग द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दिए जाने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।