news-details

नाबालिग किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रवि सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत के अनुसार, आरोपी देर रात किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मोबाइल पर मिले कॉल और संदेशों के आधार पर आरोपी पर संदेह जताया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।