news-details

मऊआइमा सीएचसी में मेडिकल के नाम पर रिश्वतखोरी के आरोप, मरीजों ने लगाए गंभीर आरोप

You can share this post!

 

PARADRSHI VIKASH NEWS प्रयागराज में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कस्बा मऊआइमा में मरीजों से मेडिकल रिपोर्ट और रेफरल के नाम पर रुपये वसूलने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भी परेशान किया जा रहा है।मारपीट के मामलों में घायल होकर अस्पताल पहुंचे दो परिवारों ने आरोप लगाया है कि उनसे मेडिकल बनाने और बेली अस्पताल रेफर करने के लिए 5 हजार रुपये की मांग की गई। आरोप है कि 3 हजार रुपये देने के बाद भी 2 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की गई और पूरी रकम न देने पर न तो मेडिकल रिपोर्ट दी गई और न ही रेफर किया गया।वहीं सीएचसी अधीक्षक अभिमन्यु सिंह ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि ऑपरेटरों की कमी के कारण मेडिकल प्रमाणपत्रों की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिससे कुछ दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास शिकायत है तो वह सीधे उन्हें सूचित करे, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।यह मामला 12 जून की रात का बताया जा रहा है, जब मारपीट की घटना में कई लोग घायल हुए थे और उन्हें मेडिकल के लिए सीएचसी मऊआइमा लाया गया था। इसके बाद ही रिश्वत मांगने के आरोप सामने आए हैं।