news-details

मध्यरात्रि में एसपी ने जांची यूपी-112 की तैयारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा
पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने मध्यरात्रि में यूपी-112 पीआरवी वाहनों की सघन चेकिंग कर व्यवस्था परखी। उन्होंने क्षेत्र में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।चेकिंग के दौरान पीआरवी वाहनों की कार्यप्रणाली, संसाधनों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता का निरीक्षण किया गया। एसपी ने सभी कर्मियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी रिस्पांस जरूरी है। इस अभियान से जिले में पुलिस की सक्रियता और तत्परता का संदेश दिया गया।