
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पंचायत चुनाव भले टल गये हैं, मतदाता सूचियों का काम बंद नहीं हुआ है। ग्राम पंचायतों की डुप्लीकेट मतदाता सूचियों के सत्यापन और डबल नाम हटाने का काम जारी है। सभी विकास खंडों में सफाई कर्मी और पंचायत सहायक इस काम में लगाए गए हैं। जिले के 13विकास खंडों में कुल682ग्राम पंचायतें हैं। किसी भी ग्राम पंचायत की मतदाता सूची शत प्रतिशत सही नहीं है।बड़ी संख्या में बाहर गए और मृतक हुए लोगों के नाम भी मतदाता सूचियों में बने हुए हैं।तमाम मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम दो बार है। गांव गांव स्थलीय सत्यापन के बाद तैयार की गई मतदाता सूचियों को शत प्रतिशत ठीक करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कराया जा रहा है।यह काम 28मई तक चलेगा।