news-details

मतदाता सूची में 50 हजार से अधिक गड़बड़ियों का आरोप, सपा ने जांच की मांग की

You can share this post!

 

PADARSHI VIKASH NEWS चुनाव आयोग द्वारा कराए गए विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में प्रयागराज जिले में 50 हजार से अधिक तार्किक विसंगतियां मिलने का दावा किया गया है। समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन से मतदाता सूची की तत्काल जांच कर सुधार कराने की मांग की है।सपा प्रवक्ता दान बहादुर ने आरोप लगाया कि जिले की 12 विधानसभाओं में बड़ी संख्या में नामों में त्रुटियां सामने आई हैं। उनके अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब 5 से 6 हजार नामों में गड़बड़ी पाई गई है। इनमें नामों का दोहराव, एक ही व्यक्ति के अलग-अलग EPIC नंबर, मकान नंबर और पते में अंतर जैसी समस्याएं शामिल हैं।उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवरण में भी कई गलतियां मिली हैं, जैसे पिता-पुत्र के नामों में असंगति। सपा का कहना है कि ऐसी तकनीकी खामियों से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए सूची को बिना सुधार के अंतिम रूप नहीं दिया जाना चाहिए।मामले को लेकर सपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और मतदाता सूची की जांच कर सुधार के बाद दोबारा प्रकाशित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन और यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद सहित अन्य नेता मौजूद रहे।जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि मिली शिकायतों की जांच कर आवश्यक सुधार की कार्रवाई की जाएगी।