
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर छूटे हुए मतदाताओं और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के पंजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी निशाना पैपंचौधरी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवीपाटन, अमेठी में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों से प्राप्त आवेदनों तथा पंजीकरण की प्रगति की जानकारी ली।डीएम ने निर्देश दिए कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए अभियान को गंभीरता से चलाया जाए। विशेष रूप से पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं, महिलाओं और सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नागरिकों तक जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।जिलाधिकारी ने बुलावा टोलियों के माध्यम से घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक करने तथा पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी देने के निर्देश दिए। बीएलओ को प्राप्त आवेदनों की नियमित निगरानी करने को भी कहा गया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अमेठी पंकज कुमार, तहसीलदार अमेठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।