news-details

मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को विकास भवन सभागार में पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर अजय सिंह ने प्रोजेक्टर और पीपीटी के माध्यम से मतदान प्रक्रिया, निर्धारित प्रारूप भरने तथा मतपेटी खोलने, बंद करने और सील करने की जानकारी दी।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने अधिकारियों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का गंभीरता से अध्ययन कर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अमेठी में 23 अक्टूबर को नौ मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। इसके लिए 12 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं, जिनमें नौ तैनात रहेंगी और तीन रिजर्व में रखी जाएंगी। मतदान कार्मिकों को 16 अक्टूबर को दूसरे चरण का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।