
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शनिवार को जनपद में पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया गया। इस दौरान अमेठी के 2.42 लाख से अधिक किसानों के खातों में योजना की 23वीं किस्त की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई।विकास भवन सभागार समेत सभी विकास खंडों और न्याय पंचायतों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और कृषि विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में करीब 60 किसानों ने भाग लिया।