news-details

मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण, विकास की नई शुरुआत

You can share this post!

 Pardarshi Vikas News Kushinagar

नगर पालिका परिषद कार्यालय में बुधवार को मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कसया के उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल ने सभी नवमनोनीत सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में उपजिलाधिकारी ने कहा कि जनप्रतिनिधि लोकतंत्र की मजबूत कड़ी होते हैं और उन्हें संविधान के दायरे में रहकर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सभासदों को जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने नवमनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि यह अवसर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का है। उन्होंने आशा जताई कि सभी सभासद क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे।

शपथ लेने वाले सभासदों में अंजली कुशवाहा, रत्नेश श्रीवास्तव, गोपाल राय, सुभाष प्रसाद और रविंद्र मधेशिया सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। सभी सभासदों ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में भाजपा अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद सिंह, अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप राव, अद्या पांडेय, बच्चा सिंह, अमरजीत कुशवाहा, टीएन राव, अनिल प्रताप राव सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा ने किया।