news-details

मन की सफाई कर ज्ञान का दीप जलाएं: सपना गोयल

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, लखनऊ। दीपावली केवल घरों को रोशन करने का पर्व नहीं, बल्कि मन के अंधकार को मिटाकर ज्ञान और सद्भाव का दीप जलाने का अवसर है। यह संदेश सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने बुधवार को चिनहट स्थित पावन सनातन धाम लॉन में आयोजित मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी में दिया। इस दौरान महिलाओं को आध्यात्मिक जागृति के उद्देश्य से दीपावली की विशेष भेंट भी वितरित की गई। सपना गोयल ने कहा कि जिस प्रकार दीपावली पर घरों की सफाई की जाती है, उसी तरह मन से ईर्ष्या, द्वेष, अहंकार, क्रोध और नकारात्मक विचारों को भी दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मन की स्वच्छता ही व्यक्ति के जीवन को प्रकाशमय बनाती है। उपनिषदों की प्रार्थना 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है।उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में संचालित सुंदरकांड महा अभियान उत्तर प्रदेश के 42 जिलों और देश के 10 राज्यों तक पहुंच चुका है। अभियान के तहत कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुंदरकांड पाठ आयोजित किए गए हैं। आगामी 18 नवंबर से ऋषिकेश की तीन दिवसीय तीर्थयात्रा प्रस्तावित है। वहीं लखनऊ में 11 हजार महिलाओं के माध्यम से विशाल सुंदरकांड पाठ कराने की योजना है।