
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के साथ जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।नगर में भाजपा जिला महामंत्री विषुव मिश्र के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मन की बात का 135वां संस्करण सुना। इसके बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और विचारों पर चर्चा की गई।विषुव मिश्र ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक देश, एक संविधान के समर्थक थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 और 35ए समाप्त कर उनके सपनों को साकार करने का कार्य किया।उन्होंने कहा कि भाजपा एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सस्ती और सुलभ बीमा योजनाओं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना और आत्मनिर्भर भारत के विषयों पर जानकारी दी।