
पारदर्शी विकास ,महोबा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि टूरिस्ट बंगला सभागार महोबा में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों, ब्यूरो चीफ, साहित्यकारों एवं समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर आधा दर्जन पत्रकारों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया। पनवाड़ी, जैतपुर, कबरई, महोबकंठ, चरखारी, कुलपहाड़ सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर आयोजित पत्रकारिता दिवस समारोह में वरिष्ठ पत्रकार विराग पचौरी, भगवान दीन यादव, बी डी बंसल , सिराज खान, वहीद अहमद, आदि पत्रकारों ने प्रशासन , समाज में पत्रकारों भूमिका संगठन की एकता पर प्रकाश डाला। साहित्यकार संतोष पटेरिया ने कहा कि पत्रकार समाज, शासन और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करता है तथा उसे ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार राकेश पटेरिया ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व0 बाबू बालेश्वर लाल के संघर्षपूर्ण जीवन एवं पत्रकारिता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।