
पारदर्शी विकाश न्यूज़ कानपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव 20 मई 2026 को संपन्न हुआ, जिसमें कानपुर की महिला उद्यमी ममता शुक्ला को निर्विरोध रूप से सदस्य चुना गया। ममता शुक्ला वर्ष 1998 से मेसर्स पारुल होमियो लैब प्रा. लि. के माध्यम से आयुर्वेदिक औषधि निर्माण उद्योग का संचालन कर रही हैं और उद्योग क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।उनके चयन पर कानपुर के उद्यमियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर तरुण खेत्रपाल, सुनील वैश्य, आलोक अग्रवाल, आर.के. अग्रवाल, जय हेमराजानी, दिनेश बरासिया, हर्षल अग्रवाल, विक्रांत अग्रवाल, विशाल नड्डा और सुरेश गुरनानी सहित कई उद्यमियों ने उन्हें बधाई दी।