news-details

मलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने ली शपथ

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Sultanpur

 विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए “मलेरिया मुक्त भारत” की शपथ ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ सहित सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने मलेरिया को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया।शपथ के दौरान अधिकारियों ने अपने कार्यस्थल, घर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए जलभराव न होने देने की अपील की। कूलर, पानी की टंकियों, पुराने टायरों और अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने देने पर विशेष जोर दिया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सभी विभागों के सहयोग से मलेरिया नियंत्रण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग को जन-जागरूकता रैलियां निकालने और नगर निकायों को साफ-सफाई एवं एंटी लार्वा छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं।विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 41,925 लोगों की जांच की गई है और राहत की बात यह है कि जिले में अभी तक मलेरिया का कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है।