news-details

मकान सौदे में 15 लाख की धोखाधड़ी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में मकान बिक्री के नाम पर 15 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी और 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।परदेवनपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने लाल बंगला क्षेत्र स्थित एक मकान का 25 लाख रुपये में सौदा किया था और मकान मालकिन को 15 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया था। बाद में पता चला कि मकान बैंक में गिरवी है और आरोपियों ने संपत्ति किसी अन्य को देने की बात कहकर बैनामा करने से इनकार कर दिया।पीड़ित का आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने उन्हें रोककर 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी।चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।