news-details

महुराकला में बसपा की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के बस्तिया सेक्टर अंतर्गत महुराकला गांव में बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों और सेक्टर व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी एडवोकेट विनय कश्यप, अनुरेंद्र गौतम और मंडल प्रभारी चंद्रिका प्रसाद गौतम मौजूद रहे। इनके साथ पूर्व विधानसभा प्रभारी अखिलेश कुमार गौतम, जिला पंचायत सदस्य शेखर यादव, भाईचारा संगठन के जिला संयोजक अशोक पटेल और विधानसभा प्रभारी अनुज वर्मा सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक में विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, एडवोकेट सुशील कुमार गौतम, सुनील वर्मा समेत सेक्टर व बूथ स्तर के कार्यकर्ता, महिलाएं और अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।