
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर । किदवई नगर में आज जनसुनवाई कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर प्रमिला पांडेय, नगर आयुक्त और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान जोन-3 के निवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे और उन्होंने जलभराव, सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। महापौर ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।इस मौके पर पार्षद अवधेश त्रिपाठी, सल्लू कन्नौजिया सहित अन्य पार्षद भी उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं और अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग की।नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निपटाया जाए।महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है और ऐसे जनसुनवाई कैंप लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि लोगों को सीधे राहत मिल सके।