
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मोहनगंज थाने में तैनात 22 वर्षीय महिला सिपाही प्रतीक्षा सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने शिक्षक विक्रम सिंह चंदेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नौकरी से पहले प्रतीक्षा की पहचान विक्रम से हुई थी। दोनों के बीच करीब नौ महीने में लगभग पांच हजार बार फोन पर बातचीत हुई। छुट्टी लेकर गांव पहुंची प्रतीक्षा अपने कमरे में थीं। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच में मोबाइल फोन रिसेट मिला। कॉल डिटेल की जांच में विक्रम से लगातार संपर्क की जानकारी सामने आई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। हालांकि मौत के कारण और घटना की पूरी परिस्थितियों को लेकर जांच जारी है।