
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नवाबगंज क्षेत्र में घर के बाहर कूड़ा फेंकने गई महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। CCTV फुटेज में एक अधेड़ व्यक्ति महिला के पास पहुंचकर उसे गलत तरीके से छूता दिखाई दे रहा है। घबराई महिला तुरंत घर के अंदर चली गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थाना प्रभारी राजकेसर यादव ने बताया कि CCTV फुटेज की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।