
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रश्मि सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को सम्मान देने के साथ उन्हें राजनीतिक भागीदारी के अवसर भी दिए हैं। उन्होंने नारी वंदन विधेयक का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में आरक्षण देने के लिए गंभीर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश को दलित और आदिवासी समुदाय से महिला राष्ट्रपति मिलीं। रश्मि सिंह ने दावा किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिल रहा है। उज्ज्वला गैस कनेक्शन, स्वच्छता अभियान और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को महिला सशक्तीकरण का आदर्श बताया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से 50 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की बात कही।