news-details

महिला का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lucknow

निगोहां क्षेत्र में एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना नन्दौली गांव की है। मृतका की पहचान रूबी पत्नी सूरज रावत के रूप में हुई है। शादी के छह साल बाद भी संतान न होने से वह मानसिक तनाव में बताई जा रही थी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात पति सूरज गांव के पास एक कार्यक्रम में मजदूरी के लिए गया था। देर रात घर लौटने पर उसने पत्नी का शव बरामदे में पंखे से लटका देखा। परिजनों ने शव नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी।

घटना की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के परिजनों का कहना है कि जब वे पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था, पास में टूटी चूड़ियां और अस्त-व्यस्त साड़ी मिली। उन्होंने जेठानी और उसके बेटों पर प्रताड़ना व हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।