news-details

महिला जनआक्रोश सम्मेलन की तैयारियां तेज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। महिला जनआक्रोश सम्मेलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम से पहले भाजपा के तीनों जिला अध्यक्षों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और नारी शक्ति को पीले चावल देकर सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। महिला जनआक्रोश सम्मेलन का आयोजन नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 को लेकर किया जा रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि विपक्षी दलों ने लोकसभा में इसे पारित नहीं होने देने के लिए कुचक्र रचा, जिसके विरोध में यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री Yogendra Upadhyay के मुख्य आतिथ्य में होने वाले कार्यक्रम से पहले भाजपा कानपुर महानगर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह और उपेंद्र पासवान ने सेनानायक तात्या टोपे सीनेट हॉल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसरों, महिला कर्मचारियों और समाज के बुद्धिजीवी वर्ग की महिलाओं को पीले चावल देकर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। नेताओं ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं की आवाज को मजबूत मंच दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, महामंत्री अभिनव दीक्षित, उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा, गणेश शुक्ला, जितेंद्र सचान, अर्जुन बेरिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।