news-details

महिला जन आक्रोश सम्मेलन व पदयात्रा आज

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

 महिला आरक्षण विधेयक को सदन में गिराने के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी विपक्षी दलों के विरुद्ध आक्रामक मुद्रा में है।विपक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर प्रदेश की आधी आबादी को सचेत करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में पदयात्रा और महिला जन आक्रोश सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।इन कार्यक्रमों में पार्टी संगठन के लोगों के उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न जिलों में नियुक्त किए गए प्रभारी मंत्री भी शामिल हो रहे हैं। जिले में शनिवार को इंदिरा गांधी डिग्री कॉलेज गौरीगंज में दोपहर 12बजे से महिला जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया है।इस सम्मेलन में खाद्य,रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा भी शामिल होंगे।