news-details

महिला गिरफ्तार कर जेल भेजी गई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। घाटमपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार देर रात नवजात बच्चा चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। परिजनों और सुरक्षा कर्मियों ने महिला को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, बम्हौरी गांव निवासी अवनीश की पत्नी ने सीएचसी में बच्चे को जन्म दिया था। परिजनों का आरोप है कि एक महिला दोपहर से ही अस्पताल में संदिग्ध तरीके से घूम रही थी। रात करीब 10 बजे वह वार्ड में पहुंची और बच्चे को जांच के बहाने ले जाने लगी।इसी दौरान प्रसूता ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद महिला जैसे ही बच्चे को लेकर बाहर निकली, वह भागने लगी। गेट पर मौजूद परिजनों और सुरक्षा गार्ड ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।इसके बाद आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।