
PARDARSHI VIKASH NEWS महोबा कलेक्ट्रेट में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया जब सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।यह प्रदर्शन सपा द्वारा राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित किया गया था। इसमें बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर, बढ़ती महंगाई, पेयजल संकट और किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाया गया।प्रदर्शन के दौरान सांसद अजेंद्र सिंह लोधी और जिलाध्यक्ष शोभा लाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।इसी बीच पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री पर तीखी टिप्पणी करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं और सरकार की नीतियों पर सवाल भी उठाए और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।सांसद ने चुनाव प्रक्रिया और ईवीएम को लेकर भी आरोप लगाए, साथ ही कहा कि मौजूदा सरकार भय के माहौल में काम कर रही है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की वापसी का दावा भी किया।इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में विवाद तेज हो गया है और सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा में बना हुआ है।