news-details

महोबा में ओवरस्पीड वाहनों पर सख्ती

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। जनपद महोबा में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा कानपुर–सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्पीड राडार गन के माध्यम से वाहन चेकिंग की गई।इस दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से चल रहे 42 वाहनों के चालान किए गए, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 121 अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। कुल मिलाकर 163 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।इसके साथ ही लवकुश नगर तिराहा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, गति सीमा का पालन तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन न करें और वाहन चलाते समय सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग अवश्य करें।