news-details

मछली पालन से जुड़ी तीन योजनाओं के लिए आवेदन शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। मत्स्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभागीय पोर्टल पर 8 जून से 28 जून 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे।मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक लाभार्थी मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं।विभाग के अनुसार योजनाओं की विस्तृत जानकारी, इकाई लागत, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक अभिलेखों का विवरण विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। पूर्व वर्षों में निरस्त या प्रतीक्षारत आवेदक भी पुनः आवेदन कर सकेंगे।मत्स्य विभाग ने बताया कि योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी जनपदीय कार्यालय चरखारी एवं विकास भवन स्थित कक्ष संख्या-24 से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है।