news-details

मच्छर भगाने को सुलगाया धुआं

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के समदपुर भावा गांव में मच्छर भगाने के लिए सुलगाए गए धुएं से छप्पर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से पति-पत्नी और दो मवेशी झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे पति-पत्नी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना संबंधित टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद गांव में काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही।