
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी/सुल्तानपुर। मायके जा रही अमेठी निवासी 46 वर्षीय मीना देवी त्रिपाठी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने भतीजे के साथ बाइक से जा रही थीं, तभी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गईं। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, लखनऊ ले जाते समय मुसाफिरखाना के पास उनकी मौत हो गई। मीना देवी जामो थाना क्षेत्र के छतरगढ़ बाजगढ़ सूखी गांव की निवासी और कुड़वार क्षेत्र के पूरे तिलक तिवारी गांव निवासी प्रभात तिवारी की बहन थीं। कुड़वार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की।