news-details

मायावती ने कांशीराम को दी श्रद्धांजलि

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके मिशन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के आत्मसम्मान, सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के लिए कांशीराम का संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। मायावती ने कहा कि कांशीराम ने अपना जीवन बहुजन समाज को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूक रहने की अपील की। साथ ही गरीबों, वंचितों और शोषित वर्गों को न्याय एवं समान अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।बसपा प्रमुख ने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग दोहराते हुए कहा कि उनके ऐतिहासिक योगदान को उचित राष्ट्रीय सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने युवाओं, विशेषकर जेन-जी और जेन-अल्फा को संवैधानिक मूल्यों तथा सामाजिक परिवर्तन के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।मायावती ने बताया कि पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर आनंद कुमार, सतीश चंद्र मिश्र, आकाश आनंद, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, राम अवतार मित्तल, घनश्याम चंद खरवार, गिरीश चंद्र जाटव, मुनकाद अली, भीमराव आंबेडकर, दिनेश चंद्रा, नौशाद अली और अखिलेश आंबेडकर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।