news-details

मायावती ने जताई चिंता, राजनीति में बढ़ती कटुता पर उठाए सवाल

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भारतीय राजनीति में बढ़ते आपसी अविश्वास, आरोप-प्रत्यारोप और व्यक्तिगत टिप्पणियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि असंसदीय भाषा, जातिवादी और हिंसक टिप्पणियां लोकतांत्रिक माहौल तथा देश की गरिमा के लिए चिंताजनक हैं। मायावती ने शीर्ष नेताओं से एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखने और विषैली बयानबाजी से बचने की अपील की। उन्होंने भ्रष्टाचार और चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे जनता में बेचैनी बढ़ रही है। उनके अनुसार, राजनीतिक दलों को आपसी आरोप-प्रत्यारोप के बजाय गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए।