news-details

मायावती ने गांवों में विकास और कानून का राज कायम किया

You can share this post!

पारदर्शी  विकास न्यूज़  अमेठी/मुंशीगंज। बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर और बूथ कमेटियों का पुनर्गठन अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। बुधवार को बसपा के पदाधिकारियों ने जंगलरामनगर और महमूदपुर में जनसम्पर्क और बैठकें कीं।बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला कमेटी सदस्य संजय कुमार ने बसपा की रीति नीति, अब तक के सफर और उपलब्धियों पर विस्तार से संवाद किया। उन्होंने कहा कि 1995के पहले गांवों में रास्ते तक नहीं थे। डा अम्बेडकर ग्राम विकास योजना लागू करके बहन मायावती जी ने ‌गांवों का कायाकल्प किया। उत्तर प्रदेश में 145000गुंडों को जेल भेजकर कानून का राज कायम किया। गुंडे और माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए थे।महासचिव श्याम कुमार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन मायावती जी ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में लाखों लोगों को नौकरियां दीं। सफाई कर्मी का नया पद सृजित कर सर्वसमाज के 108000गरीबों को सरकारी नौकरी दी ।पदोन्नति 17साल का समय बीत रहा है अभी तक सफाई कर्मियों की सेवा नियमावली नहीं बन पाई है। विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध ने महमूदपुर में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया।रामशंकर, सुभाष कुमार,राजेन्द्र बहादुर वर्मा, संदीप कुमार,मंगरू,श्याम लाल, दिनेश कुमार,सुकई, राम राज महेंद्र,विनय कुमार, अनिल गौतम, रामराज आदि मौजूद रहे।