news-details

मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण के प्रतीक : विधायक

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'प्रबुद्ध जन संपर्क अभियान' के तहत रविवार को कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक ने कसया नगर और टेकुआटार क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों दुकानों पर पहुंचकर प्रबुद्धजनों, पूर्व सैनिकों, शिक्षकों और चिकित्सकों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा की।विधायक पी.एन. पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। बुनियादी ढांचे के विस्तार, डिजिटल सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के क्षेत्र में भारत ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता से ही साकार हो सकता है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश का कायाकल्प किया है। सीमाओं की सुरक्षा, वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती सक्रियता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प ने देश के गौरव और स्वाभिमान को नई पहचान दी है। प्रबुद्धजनों की सहभागिता से भारत विश्व के समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।अभियान के दौरान विधायक ने मोदी सरकार के तीनों कार्यकालों में हुई उल्लेखनीय प्रगति और दर्जनों प्रमुख उपलब्धियों का भी विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। साथ ही राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रबुद्धजनों के साथ विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, राजन जायसवाल, राज पाठक, रुद्र प्रकाश सिंह, रितेश जायसवाल, संतोष तुलस्यान, अंबे अग्रवाल, शंभू गुप्ता, अमित जायसवाल, दारा वर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।