news-details

मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : प्रभारी मंत्री

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने मीडिया संवाद के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन तथा जनधन योजना जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि सड़क, रेलवे, एयरपोर्ट, डिजिटल कनेक्टिविटी एवं आधारभूत ढांचे के विकास में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। भारत आज वैश्विक स्तर पर मजबूत नेतृत्व और तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। इस अवसर पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी, पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत, बीजेपी जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा,ब्लॉक प्रमुख कबरई राजू सिंह, बीजेपी मीडिया प्रभारी सतेंद्र प्रताप सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार बंधुओं ने भी सहभागिता की।