news-details

मंदिर के बाहर मिला रहस्यमयी बैग

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़   कानपुर। फीलखाना थाना क्षेत्र में मंदिर के बाहर लावारिस मिले बैग से 24 लाख रुपये कीमत की चांदी की सिल्लियां मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे गीता मंदिर के चबूतरे पर एक बैग और दो कार्टून लावारिस हालत में रखे मिले थे। काफी देर तक कोई उन्हें लेने नहीं पहुंचा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस बैग को थाने ले गई और जांच की। बैग खोलने पर ऊपर काजू, बादाम और कपड़े रखे मिले, जबकि नीचे 10-10 किलो की नौ चांदी की सिल्लियां बरामद हुईं। पुलिस ने चांदी की कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई है।थाना प्रभारी अभय नारायण सिंह ने बताया कि चांदी की सिल्लियों को तौल कर सुरक्षित मालखाने में जमा करा दिया गया है। बैग पर किसी ने अपना दावा नहीं किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बैग रखने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।