news-details

मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर 4.29 लाख की ठगी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर चकेरी पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।चकेरी रेलवे स्टेशन निवासी दिलीप पांडेय ने आरोप लगाया है कि अमित शर्मा ने खुद को उत्तर प्रदेश सचिवालय का अधिकारी बताकर भरोसा जीता और उनके भाई प्रदीप पांडेय तथा उसके मित्र को कानपुर मेट्रो में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके लिए रजिस्ट्रेशन और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर कई किश्तों में धनराशि ली गई।शिकायत के अनुसार, पीड़ितों से कुल 1.29 लाख रुपये ऑनलाइन और 3 लाख रुपये नकद लिए गए। बाद में आरोपियों ने कथित तौर पर मेट्रो का ज्वाइनिंग लेटर भी भेज दिया, जिससे उन्हें विश्वास हो गया कि नौकरी लग गई है।हालांकि, ज्वाइनिंग लेटर में दिए गए पते पर पहुंचने पर न तो कोई मेट्रो कार्यालय मिला और न ही कोई संबंधित व्यवस्था। इसके बाद आरोपी का मोबाइल फोन भी बंद मिलने लगा। पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर उन्हें गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई।पुलिस के अनुसार न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।