
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 (सीएसए–बर्रा-8) की दसवीं और अंतिम ट्रेन सीएसए परिसर स्थित मेट्रो डिपो पहुंच गई है। इसके साथ ही दोनों कॉरिडोर के लिए निर्धारित सभी 39 ट्रेनों की डिलीवरी पूरी हो गई है।इनमें कॉरिडोर-1 के लिए 29 और कॉरिडोर-2 के लिए 10 ट्रेनें शामिल हैं। सभी ट्रेनों का निर्माण गुजरात के सावली प्लांट में ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत किया गया है।प्रत्येक मेट्रो ट्रेन में तीन कोच हैं। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इनमें सीसीटीवी कैमरे, स्मोक डिटेक्टर और ऊर्जा बचाने वाली आधुनिक तकनीक जैसी सुविधाएं दी गई हैं। मेट्रो सेवा से शहर में सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सभी ट्रेनों की डिलीवरी पूरी होना कानपुर मेट्रो परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।