news-details

मंत्री आशीष पटेल ने किया पौधारोपण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तिर्रेमनोरमा पारासराय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है और इसे जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपनी मां के नाम पर पौधे लगाने की अपील करते हुए सुझाव दिया कि महिलाएं अपने मायके के बजाय ससुराल में अपनी मां के नाम पर वृक्षारोपण करें। साथ ही उन्होंने पिता के नाम पर भी पौधे लगाने की बात कही।मंत्री ने कहा कि यह अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने में भी सहायक साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि गोंडा के लोग इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।इसी दौरान उन्होंने विपक्षी नेता अखिलेश यादव पर भी टिप्पणी की और कहा कि जनता पहले ही कई चुनावों में अपना निर्णय स्पष्ट रूप से दे चुकी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपने राजनीतिक प्रदर्शन पर आत्ममंथन करना चाहिए और वास्तविकता को स्वीकार करना चाहिए।