
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना में छात्रों की मौत पर कानपुर महानगर कांग्रेस ने तिलक हाल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने प्रशासन से सभी कोचिंग संस्थानों की जांच कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।