
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
अमेठी में अतिवृष्टि के कारण दीवार गिरने से मृत बालिका के परिजनों को प्रशासन ने चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। 1 सितंबर को पूरे बख्तावर निवासी जियालाल की पुत्री कोमल की दीवार गिरने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम में दीवार गिरने से मृत्यु की पुष्टि हुई। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर दैवीय आपदा राहत कोष से सहायता स्वीकृत कराई। इसके बाद मृतका के पिता जियालाल के बैंक खाते में चार लाख रुपये की धनराशि अंतरित की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को शासन के नियमानुसार त्वरित राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।