
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/भादर। कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार को माता-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रचनात्मक गतिविधियों को लेकर माताओं को जागरूक किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी प्रबंधन समिति का गठन भी किया गया।इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार, बेहतर स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों को घर पर बच्चों के साथ सीखने वाली गतिविधियां कराने, टीएलएम एवं क्राफ्ट निर्माण के संबंध में भी जानकारी दी।बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष रीता मौर्य, शिक्षिका लालती देवी, संध्या गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आभा सिंह, रेखा, फिरदौस, स्नेहा शुक्ल, ईसीसी एजुकेटर प्रतिभा ओझा, किरन देवी, निर्मला और रिपु मौर्य सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।बैठक के दौरान आंगनबाड़ी प्रबंधन समिति का गठन किया गया। तय किया गया कि समिति की बैठक प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को आयोजित की जाएगी।